मेरे सरकार आ गए
मेरे सरकार आ गए , मेरे राघव आ गए,
मां कौशल्या के प्यारे पंकज नयन आ गए,
ओ बाबा आखिर मेरे लल्ला आ ही गए धरा पर….
काले बादल छंट गए कोहरे के,
सुनहरी रश्मियों की माला बिखर ही गई फिज़ा में,
अंग -अंग मुस्काने लगा धरा का,
ओ बाबा आखिर मेरे लल्ला आ ही गए धरा पर…..
मधूमास आ गया, फूल भी खिल ही गए चमन में ,
कोयल मदहोश हो कर लगी कूकने
ओ बाबा आखिर मेरे लल्ला आ ही गए धरा पर…….
सरयू का जल फिर से हलचल मचाने लगा ,
लहरे मल्हार गाने लगी तान में ,
पपीहे भी वात्सल्य रस पीने लगे डूबकर,
ओ बाबा आखिर मेरे लल्ला आ ही गए धरा पर…..
द्वार -द्वार खुल ही गए अवध में,
,किलकारी गूँज रही भवन में,
विहस रहे सब संत सुजान,
ओ बाबा आखिर मेरे लल्ला आ ही गए धरा पर…..
दोस्तों के सच्चे सखा हैं,
तो वंचितों के उद्धारक भी वहीं है,
और … बेजुबानों की तो मौन साधना हैं वे,
ओ बाबा आखिर मेरे लल्ला आ ही गए धरा पर,
MS URMILA Rathore 🙏🙏
Jai shree Ram🙏🙏🙏