” अटल थे, अटल रहे”
ठन गई !मौत से ठन गई,
मौत की उम्र क्या है?दो पल भी नहीं,
जिंदगी सिलसिला है आजकल का नहीं,
मैं जी भर जिया मैं मन से मरूँ,
लौट कर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं……..।।
यह विचार 1988 में किडनी का इलाज करने यूएस जाने से पहले माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा लिखी गई कविता से है ।आंखों में सपना और दिल में उमंग लिए इस जिंदादिल व्यक्तित्व के जीवन का सफर 25 दिसंबर 1924 मैं ग्वालियर से शुरू हुआ था ।इनके पिताजी श्री कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे। वाजपेयी जी ने राजनीतिक- शास्त्र से ग्रेजुएशन किया था।
कहा जाता है कि, सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। अगर हिम्मत और जज्बा हो तो, उम्र कभी बाधा नहीं होती है।इसी बात का हकीकत रूप उस समय समझ में आता है जब यह पढ़ते हैं कि ,अटल जी ने लॉ की पढ़ाई अपने पिता के साथ पढी। इतना ही नहीं पिता और पुत्र दोनों में अच्छी दोस्ती भी थी जब कभी पिता क्लास में होते और बेटा नहीं होता तो अध्यापक के पूछने पर पिता हंसकर कह देते “आता ही होगा।”
ऐसे खुश दिल परिवेश में ही बिरले व्यक्तित्व का निर्माण होता है। तभी तो 15 साल की अबोध अवस्था में अटल जी संघ के सदस्य बन 33 साल की वय में युवा सांसद के रूप में संसद पहुंच गए। यहीं से इनके बढे कदम राजनीति क्षेत्र के प्रधानमंत्री पद पर जाकर रुके ।इन्होंने 3 बार इस पद को सुशोभित किया था।
अटल जी राजनीति के अजातशत्रु थे, तभी उनके शासनकाल में अमेरिका के मना करने के बाद भी परमाणु प्रशिक्षण करवा कर भारत को विश्व स्तर पर इएटमी पावर बना दिया। अटल जी ओजस्वी वक्ता और सौहार्द व्यक्तित्व के साथ कर्मठ राजनीतिज्ञ के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं ,तभी तो इनके द्वारा दिए गए भाषणों की चर्चा विरोधी खेमों में भी होती थी
।हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित निबंध मैं उन्होंने लिखा है कि पुरानों की अधिकार -लिप्सा क्यों नहीं समय रहते सावधान हो जाए ?क्योंकि जरा और मृत्यु यह दोनों ही जगत के अति परिचित और अति प्रामाणिक सत्य है ।तुलसीदास जी ने भी अफसोस के साथ इस सच्चाई को स्वीकार किया है कि” धरा को प्रमाण यही तुलसी जो फरा सो झरा , जो बरा सो बुताना।”
इस बात को शायद साहित्य जगत के पुरोधा अटल जी अच्छी तरह से समझते थे, इसलिए तो समय के साथ इन्होंने राजनैतिक से 2005 में सन्यास ले कर आने वाली पीढ़ियों के मार्गदर्शक बन उन्हें आगे बढ़ाने लगे ।हमारे धर्म ग्रंथों में लिखा है कि मानव जीवन चार आश्रमों के अनुसार चलना चाहिए जिसमें 50 वर्षो की आयु के बाद गृहस्थाश्रम त्याग वानप्रस्थ आश्रम की ओर प्रस्थान करना चाहिए ।जहाँ एकांत साधना में रत् रहते हुए आत्मा परमात्मा के रहस्य को जानने का प्रयास करना चाहिए ।इसी स्थिति को शायद अटल जी का मन समझ गया था ,तभी 2009 मैं स्ट्रोक की वजह से इनकी आवाज चली गई और यह गृहस्थ जीवन से दूर मौन साधना में लीन हो गए ।बढ़ते कंक्रीट के जंगलों के कारण घने जंगल और पहाड़ों सी शांति कहीं नजर नहीं आती है। इसलिए तो संन्यास आश्रम की साधना अटल जी ने घर पर ही थी।
महान व्यक्तित्व के धनी अटल जी को भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2015 मैं भारत रत्न देकर सम्मानित किया गया ।ऐसे योगी संत आत्मा की साधना का ऐसा प्रभाव बना कि मृत्यु भी इनके आदेशों का पालन करने लगी तभी तो जब मृत्यु इन्हें अंतिम सफर के लिए बुलाने आई तो ,इन्होंने उसे भी रोक कर कह दिया कि,
हे !मृत्यु तनिक वहीं ठहर कर वही मेरा इंतजार
आज मेरे जीवन रूपी पथ का ,द्वार ना बंद कर,
क्योंकि आज मेरे देश की आजादी के जश्न का है दिन,
आज मेरे तिरंगे के ,शान से लहराने का है दिन ,
इसे लहराने दे ,
लोगों को आजादी की खुशियां मनाने दे,
क्योंकि आज के दिन ,
मेरे देश की आन -बान -शान,
यह तिरंगा ,न झुका है ,न झुकेगा,
मेरा यही विश्वास अटल है ,अटल रहेगा।
इसलिए आज के दिन तू जरा वही ठहर, वही ठहर….।.
ऐसे बिरले व्यक्तित्व का अंत 16 अगस्त 2018 को हुआ था ।उस महान आत्मा को हमारी ओर से शत शत नमन🙏
Urmila Rathore MS
Bahut hi accha
Excellent article
Very inspiring.
अटल थे, अटल रहे।🙏
Bahut hi shander
उम्दा लेखन
Nice👌👌
Nice lekhan 👌👌
Very nice 👌👌