उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है

आजादी का बिगुल बजाता हुआ,
गणतंत्र का पावन पर्व आया..
संविधान की कसौटी पर कसा हुआ
नव भारत का दिव्य स्वरुप आया
लो गणतंत्र का पावन पर्व है, आया…

सुप्रभात , नमस्कार

मैं …. आप सभी का आज इस, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक अभिनंदन करती हूँ।
इस पावन बेला ,पर जिस दिन हमारे स्वतंत्र भारत के वजूद को पूर्ण संविधान प्राप्त हुआ था ।उसकी आप सबको हार्दिक बधाई ।आज हम…75..वाँ गणतंत्र मना रहे हैं।
इस मंगल बेला में अभ्युदय की सुनहरी रश्मियों के मोती चहूँ ओर बिखर गए और अलसाई सी कलियों ने भी अपनी पलके खोली है और चारों तरफ नई हलचल का आगाज हो गया है ।
इस सुंदर परिदृश्य में प्रकृति और मानवीय जीवन का कण-कण गतिमान हो गया है और दैनिक गतिविधियों में लिप्त हो कर अपने जीवन को गति दे रहा।
ऐसा ही सुन्दर परिवेश आज से —77 सालों पहले देखा गया था जब 200 वर्षों की गुलामी के उपरांत 15अगस्त1947को भारतीय नभ की प्राचीरों पर ध्वज तिरंगा फहराया था तब परतंत्रता की जंग लगी बेड़ियां टूटने लगी और बूढ़े भारत में फिर से नई जवानी का जोश भर गया। चारों तरफ हर्षोल्लास का वातावरण छा गया और आजादी की महक से वहां छाई हर कली और फूल मुस्कानें लगे।
इस सुंदर परिदृश्य में फिर से कहीं किसी की नज़र न लगे और न ही कहीं कोई दुर्घटना हो , इसलिए आजद भारत के लिए सुदृढ़ संविधान की रुपरेखा बनाई जाने लगी , जिसमें सम्पूर्ण भारतीयो का ध्यान रखा गया। इसके लिए 28 अगस्त, 1947  को एक कार्यकरणी समिति बनाई गई और इस कार्यकरणी समिति का अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब को बनाया गया। उनकी देखरेख में संविधान सभा का मसौदा तैयार किया गया और4 नवंबर, 1947 को उसी समिति द्वारा संविधान सभा में प्रस्तुत किया गया। यह पूरी प्रक्रिया बहुत विस्तृत थी इसलिए इसमें 166 दिन लग गए।
आजादी के लगभग 3 साल बाद 26 नवंबर 1949को भारत ने इस संविधान को अपनाया और 26जनवरी 1950को यह पूर्ण रूप से लागू हुआ इसी कारण उस दिन हम एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गए।
इसीलिए यह दिन उस दिन का प्रतीक बन गया है जब भारत वास्तव में स्वतंत्र हुआ और लोकतंत्र का वाहक बना यह उस दिन का जश्न है
इस दिन की खुशहाली का माहौल इतना शानदार था जिसे कवि‌ की लेखनी ने कुछ यूं ब्याँ करा
क्या शमा था
क्या मंज़र था
वीरों की शाहादत का पूर्ण हिसाब था
आज 75साल हो गए हैं भारत को पूर्ण गणराज्य बने हुए ।इन सालों में भारत ने अनेक चुनौतियां का सामना करा , विकास के रास्ते खंगाले ,देश -विदेश‌ में फिर से अपने मान -सम्मान को प्राप्त किया और अंततःअपने कदम उस मुकाम की ओर मजबूती से बढ़ा दिए हैं कि उसकी आहट मात्र से विदेशी ताकतों की नींद उड़ रही है ।
अंत मैं यही कहना चाहती हूँ कि भारत की इन उपलब्धियों पर हमारे शाहादत के पथ को रोशन करने वाले वीर शायद यही कह रहे होंगे…
ऐ देश मेरे तू अमर रहे -2
अमर रहे तेरी आन -बान -शान-2
हम अपनी साँसों के फूल तेरे चमकते भाल पर कुर्बान करते हैं
तुझे नमन,तुझे नमन

जय हिन्द

MS URMILA Rathore 🙏🙏

5950cookie-checkगणतंत्र दिवस भाषण

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.