उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
स्तुति माँ की

**श्री करनादे मेरी माँ **
माँ तेरे आँचल तले आसरा मिल जाये ,
ताकि हम ,तेरी ममता की छाँव में शीतल हो जाये ।
माँ ,हम चले तेरी साडी़ का छोर पकड़कर,
ताकि हम ,जग की जगाई से बच जाये।
माई,हम तेरे पल्लू की ठंडक तले ही रहें।
ताकि हमें ,संसार की गर्मी से छुटकारा मिल जाये।
माँ….तू अपनी ओढ़नी से पोंछ ले हमारी साँसत,
ताकि हम तेरे निश्छल ममत्व से नहा जाये।
माई..ऐ माई… कर दे अपने पट का आवरण हमरे चहूँ ओर,
ताकि हम, जगत की जगताई से दूर हो जाये ।
मैया ऐ री मैया…क्या तेरे चीर की ओट में दूबकर बैठ जायें?
ताकि तू हमें,भी मीठी-मीठी लोरी गाकर सुला सके।
ऐ री मैया, क्या तेरे अंबर को कसकर पकड ले?
ताकि हम जग की भीड़ में खो ना जाये।
ऐ री मैया,क्या हम तेरे अंशुक की ओट लेकर खडे़ रहे ,दिवस -रेन?
ताकि हम, तेरे आशीर्वादो की बर्षा में नहा सके हर पल।

नमन 🙏🙏
MS Urmila Rathore

5010cookie-checkस्तुति माँ की

5 thoughts on “स्तुति माँ की”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.