करनादे की स्तुति
माँ मेरी माँ 🙏🙏
हे जगत जननी माँ ,तू मेरी माँ है,
तू सर्वशक्तिमान है, तू रणचंडी है,
तू असूर मर्दिनी है, तू जगत की दात्री है,
तू काली खप्परधारी है,तू मात भवानी है,
तू करनल किणयाणी है ,तू करुणा की मूरत है,
तू प्यार का सागर है,तू नारी की गरिमा है,
तू संसार का आधार है ,तू सबकी पालनहार है,
तू प्रेम की वर्षा है ,तू सबकी हिम्मत है,
तू सुरक्षा का घेरा है, तू अंतश की शक्ति है,
तू दुश्मन का काल है, तू भगतो का सबल है,
तू तेरे- मेरे से परे है,तू अखिल की धूरी है,
तू दुख में शीतल अनुभूति है, तू सुख का सागर है,
हे करनादे मेरी माँ ,
मेरे चारों तरफ बस तू ही तू है, और…बस तेरी ममता का एहसास है,
इसलिए मेरी करुणामयी माँ –
नमस्तस्यै , नमस्तस्यै माँ नमों नम:🙏🙏
MS Urmila Rathore
498140cookie-checkकरनादे की स्तुति
🙏🙏🙏🙏🙏
🙏🙏jay maa krni🙏🙏
Jai karni ma🙏🙏