विद्यालय की रौनक-‘किलकारी’
भोर होते ही तम से भरे नभ में केशर की आभा चमकने लगती हैऔर शांत पडे़ जीवन को गति देने के लिए भगवान भास्कर अपने रथों को सजाकर सृष्टि के पथ पर निकल पड़ते हैं जिससे चारों तरफ छाया हुआ अंधेरा पहाडो़ं की तलहटी में कहीं छिप जाता है।चारों तरफ सुगंधित हवा बहने लगती है ।पंछी अपने नीड़ों से नीले नभ की सीमा पाने निकल पड़ते हैं।वातावरण में शंख,घंटियों के साथ अजान के स्वरों से असीम शांति भर जाती है।ऐसे ही सुंदर परिवेश में नन्हें कदम बस्तें कंधों पर धारण कर ज्ञान प्राप्त करने के लिए घरों की दहलीजे लांघकर विद्यालय की ओर निकल पड़ते हैं वहाँ से समवेत स्वर में नन्हें कंठों से निकलने वाले प्रार्थना के स्वर परिवेश में जादू भरा शमा बाँध देते हैं।इस प्रार्थना में निश्छलता और सहजता होती है ,उज्ज्वल जीवन का नन्हा सा सपना उन उनींदी आँखों की कोरों में भरा होता है,तुतलाती बोली में अनुशासन का आदर समाया होता है,और भावी कर्णधारो के कंधों की मजबूती भी वही खेल में ,दौड़ में ,अक्षर ज्ञान में समायी होती है। उसे ही प्राप्त करने के लिए यह अबोध बचपन निरंतर साधनारत् रहते हुए विभिन्न माध्यमों से उसे प्राप्त करने का प्रयास करता है।उन्हें यह साधना उपलब्ध होती है योग्य गुरुजनों के सान्निध्य में और इनमें सबसे प्रमुख भूमिका प्राचार्य जी की होती है क्योंकि वही विद्यालय के वटवृक्ष होते हैं और इसकी जड़ों को मजबूत बनाते हैं।उनकी कार्यप्रणाली से ही विद्यालय उन्नति के द्ववार खंगालता है।साथ ही गुरुओ द्वारा दिया गया ज्ञान विद्यार्थियों के जीवन पथ को समझनें में सहायता करता है
‘गुरु ‘ स्वार्थ रहित भावों से अपने ज्ञान को उन नन्हें -मुन्नों के मस्तिष्क में भरने का प्रयास पहाड़ के समान धैर्य के साथ करता है क्योंकि उसे पता कि जिस प्रकार एक नन्हा पौधा विशालकाय वृक्ष बनने में कई साल लगा देता है ,उसी प्रकार वहीं कार्य वह करता है इसलिए उसकी भूमिका एक कुम्हार की होती है,जिस प्रकार एक कुम्हार सुंदर और मजबूत घडा़ बनाने के लिए पहले बडे़ ही जतन से सुखी मिट्टी को बूँद-बूँद पानी पिलाते हुए सानता है ,फिर उसको मथता हैऔर उसके बाद उसे चाक पर चढा़ कर मजबूत हाथों से ढोक -पीटकर एक आकार में ढालता है और उसके बाद उसे आँच में पकाने के लिए भट्टी सुलगा देता है ,यही तरीका विद्यालय परिसर में गुरु अपने कच्चे घडे़ रुपी विद्यार्थीं के साथ अपनाता है जिसमें पहले- पहल अक्षर रुपी बूँदें उस कच्ची मिट्टी के ज्ञान पर बरसाकर धीरे -धीरे उसे थपेडा जाता है,उसके बाद उसे विषयों और जीवन के अनुभवों रुपी चाक पर चढा़कर मजबूत हाथों के घेरे से पकडे़ हुए चाक को धीरे-धीरे चला दिया जाता है,जब वह एक निश्चित आकार ले लेता है ,तो उसे परीक्षा रुपी भट्टी में पकाया जाता है।जो विद्यार्थी गुरुओ के इस ज्ञान को जितनी सहजता से ग्रहण कर लेता है ,वह जीवन की उपलब्धियों को आसानी से प्राप्त कर लेता है।
विद्यालय परिसर में दिये जाने वाले ज्ञान से विद्यार्थियों के जीवन रुपी भवन की नींव मजबूत होती है ,फिर उसी पर उनके देखे गए सपनों के महल की शुरुआत होती है,इसीलिए तो एक मासूम किलकारी को दबंग आवाज में परिवर्तित करने के लिए विद्यार्थियों के लिए परीक्षा रुपी अलाव विद्यालय में समय-समय पर लगाया जाता है।यह ईंट -गारे से बना कोई आशियाना नहीं होता है, बल्कि विद्यार्थी जीवन की तपस्या स्थली होता है ,जहाँ अबोध बाल्यजीवन एक मजबूत व्यक्तित्व के रुप में ढलता है।यह ऊँचीै-ऊँची दीवारों से निर्मित आवरण कभी विद्यालय की परिपाटी नहीं होता है, बल्कि इसे सही वजूद वहाँ गूँजने वाली किलकारी ही देती है,जो कि दस -बारह सालों तक उस परिवेश का हिस्सा रहते हुए अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत् दीख पड़ती हैं,जब भी विद्यार्थी जीवन में शिक्षा से जुडी़ कोई समस्या उनका रास्ता अवरुध करती हैं तो अथाह ज्ञान के भंडार शिक्षक उनकी वहाँ सहायता के लिए तुरंत तत्पर हो जाते हैं ,क्योंकि विद्यालय :-‘विद्या +आलय ‘इन दो शब्दों के योग से निर्मित है।’विद्या’ का अर्थ है :-शिक्षा और ‘आलय’ का मतलब ऐसे घर से हैं जहाँ, विद्यार्थी अपने पिता की अँगुली थामें पारिवारिक परिस्थितियो से निकलकर अपने भावी जीवन का रास्ता पहचानना सीखने के लिए आता है।
विद्यालय की जडे़ भी शिक्षा रुपी अमृत से सींची जाती है ,तभी तो यह परिवेश अंहकार ,स्वार्थ,लालसा जैसे भावों से अछूता रहते हुए लगातार कर्तव्य पथ को तरासता रहता है,जिस पर कठिन साधना करने वाले विद्यार्थी रुपी साधको के पैरों के अमिट छाप आने वाली कई पीढियों के लिए प्रेरक का काम भी करती हैं।
वैश्विक बीमारी ‘कोरोना’जिसने अखिल विश्व की गति रोक उसे अनजाने डर से भर दिया ।मानवीय जीवन ताश के पत्ते के समान बिखरने लगा ।अंहकार ,स्वार्थ और धन का गुरुर भी उसके सामने फीका पड़ गया ।सम्पूर्ण जगत में इंसा घरों की चार दीवारों में कैदी बनकर रह गया है ।देशों की अर्थव्यवस्थाएँ दम तोड़ने लगीहै।लोग रोटी के लिए मारामारी करने लगेहैं। पिछले दो सालों से चारों तरप हा-हा कार मचा हुआ है। लेकिन………
ऐसी कठिन घडी़ में भी एक ऐसा व्यक्तित्व है जो निडरता के साथ अपने कर्तव्य पथ पर अडिंगता के साथ चल रहा है ,और वह महान व्यक्तित्व है ‘शिक्षक यानि गुरु’ का। उसके रास्तें में भी बाधाओ की कमी नहीं थी लेकिन वह हारा नहीं क्योंकि उसका कर्तव्यपथ स्वार्थ पूर्ण नहीं होकर देश की मजबूत नींव से जुडा़ हुआ है इसलिए इस दमघोटू स्थितियों में भी शिक्षा के क्षेत्र में नये रास्ते तलासे गये।वैज्ञानिक आविष्कारों के तारों को खंगाला गया इसीलिए तो शायद यह कहा जाता है कि-‘जहाँ चाह होती है वहाँ राहअपने आप ही मिल जाती हैं ‘अंतत विज्ञान की नई उपलब्धियों के साथ शिक्षक की जीवन यात्रा नये पथ की और अग्रसर होने लगी जहाँ घर बैठे विद्यार्थी को शिक्षक अपना ज्ञान प्रदान करने लगे। इस यात्रा के दौरान शिक्षक को भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पडा़ क्योंकि हर एक शिक्षक के लिए तकनिकी ज्ञान को अपनाना आसान नहीं था लेकिन न तो शिक्षक हारा और नहीं उसने विद्यार्थी को हारने दिया।
यह 2020 की भयावह कठिनाई शिक्षक के जीवन में नया संदेश दे गई ,वह यह कि ‘शिक्षक को अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ना है तो परिवर्तित होते समय के साथ अपनी उम्र को भूल नये ज्ञान को ग्रहण करने की आदत बना लेनी चाहिए।’जिससे कि कैसी भी परिस्थितियाँ आ जाये कोई कमजोर ना पडे़ क्योंकि अगर एक शिक्षक कमजोर पड़ जायेगा तो ,देश की भावी पीढी़ भी कमजोर हो जायेगी और ऐसा होने पर देश के विकास के रास्ते अवरोध हो जायेंगे इसलिए इससे बचने के लिए जीवन में निरंतरता नितांत जरुरी है और साथ ही एक साफ-सुथरा विद्यालय परिसर भी होना चाहिए क्योंकि पवित्र जगह ही पवित्र विचारों का आदान- प्रदान करती है इसलिए शायद ऐसे पल के लिए ही किसी ने कहा है कि……
” मूक दृष्टा की तरह अडिंग खडे़ रहने वाला विद्यालय भवन ‘देवदारु वृक्ष’ के समान पवित्र साधना स्थल है,जहाँ से जब मासूम जीवन, जिंदगी के नये आयाम ग्रहण करके मजबूत व्यक्तित्व के रुप में जब आगे अग्रसर होता है तो उसका सीना भी गर्व से चौडा़ हो जाता है,क्योंकि उस दिन उसके वजूद को भी मजबूत पहचान मिलती है। इसलिए गुरु और उसके सच्चे कर्म को नमन ……🙏🙏🙏🙏।
MS Urmila Rathore🙏🙏