उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
अक्षय -तृतीया

अक्षय -तृतीया

अक्षय -तृतीया का त्योहार,
है, सुगनों का त्योहार,
नये जमाने के कोई सुगन मनावे,
तो!……
कोई बुने नये जीवन के सपने,
वे ऐसे सपने ,जिनकी न कोई जमी है,
और न ही उनकी उन्हें समझ,
क्योंकि….
मासूम बचपन को बाँधा जाता है,बंधनों में,
इन बंधनों को समझती है,वो….
गुड्डे -गुडियों का खेल,
और हो जाती है ,सम्मिलित इस खेल में,
खुश होती है,इतराती है,
उलझ जाती है,नये गहनों और कपडो़ के जाल में,
लेकिन…….
जब समझ आता है,यह खेल …..
तब इस खेल से आजाद होने को,
छटपटाती है,उम्र भर वो,
जब नाचते -कुदते अपने साथियों को देखती है,घूँघट की ओट से वो,
तब दो -दो घूँट रोती है,रसोई में वो
तब पूछती है,अपने -आप से,
कि…..
क्या कसूर था मेरा?
जो असमय बांधा इस बंधन में,
और कर ली इतिश्री अपने कर्तव्य की,
जार-जार फूट पड़ती है ,तारों भरी रात्रि में ,
सच्ची सखी बन आँसू पूछ जाती है ,कालिमामही निशा,
व्यथित हो, लोरी गाने लगती है चंचल हवा,
दुख के भँवर जाल में उलझे बचपन को झट आगोश में खीच लेती है ,निंद्रा,
दिन भर में मिले घावों पर मरहम लगा जाती है ,चाँदनी,
ऐसे उपेक्षित बचपन पर, प्रकृति भी होती है, दुखी ,
क्योंकि…..
इसे भी है, नारी जीवन के मर्म से सहानुभूति,
दिन -रात कर्तव्य पथ साधते -साधते ,पाया था नरकिये जीवन,
अपनों की उपेक्षा मेंअसहनीय कष्टों तले धीरे -धीरे टूटने लग जाता है,बचपन,
तब समय से पूर्व ,अपने गले लगा लेती है, मृत्यु उन्हें,
इसलिए तो….
जब सही डोली उठाने का आता है,वक्त ,
तब बेबसी में अर्थी ढोता है, बाबूल,
बचपन में समझा था ,भार जिसे,
बाद में ,दब सा जाता है,दिल के टूकडे की अर्थी से वह,
रे बाबूल …
मत छिन बचपन घर की चहकती ,इन चिडि़यों का,
अपने दहलीज की रौनक का,
खुले गगन तले खिलने दे, सपने उनके,
नीले नभ को नापने के लिए परवाज़ बन,
कहीं ऐसा न हो जाए कि….
फिर कोई बने आनन्दी ,और कोई बन जाए जगदीशिया,
और पुछे आपसे प्रश्न…
आपको क्या हक था….?
क्यों छिना मेरा बचपन….?

MS Urmila Rathore🙏

3200cookie-checkअक्षय -तृतीया

4 thoughts on “अक्षय -तृतीया”

  1. वाह उर्मिला जी ! दिल की बात कह दी आपने 🙏🙏

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.