‘NCC-*देश का गौरव*
🙏 भरा नहीं भावों से,जिसमें बहती रसधार नहीं,
हृदय नहीं वह पत्थरहै,जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।**
विद्यार्थियों में ऐसी ही ओजपूर्ण भावना भरने के लिए विद्यालय स्तर पर दी जाने वाली शिक्षा ‘NCC’ के तहत आती है। ‘एन .सी. सी.’का पूर्ण रूप ‘राष्ट्रीय -कैडेट कॉर्प्स’ हैं
शुरूआत में यह एक ऐच्छिक विषय था लेकिन पडोसी राष्ट्रों द्वारा लगातार मिलने वाले धोखों से सबक लेते हुए ‘भारत ‘में भी सैनिक शिक्षा को अनिवार्य घोषित कर दिया गया।
सैनिक शिक्षा की राष्ट्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए केंद्रिय सरकार द्वारा ‘पंडित हृदयनाथ कुँजर’की अध्यक्षता में ‘नेशनल कैडेट-कॉर्प्स’ विषय पर विचार करने के लिए एक समिति गठित की गई ।इसी समिति की रिपोर्ट के आधार पर सोलह अप्रैल 1948 को एनसीसी की स्थापना की गई ।
यह भारतीय सेना का अभिन्न अंग है।इसका संबंध ‘भारत की तीनों सेनाओ – जल सेना, थल सेना और वायु सेना से है। इसका मुख्यालय ‘ दिल्ली ‘ में है और इसकी टैगलाइन है:-‘एकता और अनुशासन’ यानि कि एकता दिखाते हुए अनुशासन का पालन करना है।
इसके झंडे को 1954 में डिजाइन किया गया था।यह भी तिरंगा ही है जिसमें मौजूद तीन रंग -लाल ,नीला और आसमानी अपनी-अपनी विशेषता लिए हुए हैं।लाल रंग वीरता के भावो से परिपूर्ण है तो नीला शांति की स्थिति समझाता है वहीं आसमानी आसमान के जैसे स्वत्रंतता और अनंनता के भावो से परिचित कराता है। इस झंडे के बीच में बडे़ अक्षरों में एनसीसी लिखा हुआ है तथा इसके किनारे पर पत्तियों का बार्डर बनाया गया है।इस झंडे के नीचे एनसीसी की टेगलाइन भी लिखी हुई है-‘एकता और अनुशासन’।
एन एन सी का गठन आजादी के एक साल बाद , यानि ’16 अप्रैल 1948 ‘ में किया गया था। इसका गठन भारत में मौजूद ‘भारतीय रक्षण एक्ट 1917 ‘ के तहत किया गया था। यह’यूटिसी और यूआटीसी’ को मिलाकर बनाई गई थी।
यूटिसी के अंतर्गत ‘यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग कॉर्प्स ‘का गठन किया गया था।यूटिसी में शामिल छात्र सैनिकों की तरह ड्रेस पहन कर परेड भी करते थे जिससे वे ज्यादा आकर्षित लगते थे।
‘यूओटीसी ‘ -यूटिसी की ऊपरी शाखा है।इसके अंतर्गत जो भी छात्र यूटिसी पार कर लेता है ,वे इसमें आते हैं और यूओटिसी से सीधे सेना में भर्ती हो जाते हैं।
आजादी के बाद यूओटिसी और यूटिसी दोनों को मिलाकर ही एनसीसी के रूप में एक संघठित संस्था गठित हुई। शुरू में इसका मुख्य लक्ष्य सेना में जाने लायक युद्धस्तरीय सैनिक तैयार करना था ।1948से इसमें छात्रों को भी सम्मिलित किया गया ताकि वे भी समान अवसर प्राप्त कर सके और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके।
प्रथम प्रधानमंत्री मंत्री ‘प.जवाहर लाल नेहरू जी ‘ने एनसीसी के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया।
शुरूआत में यह संस्था थल और जल सेना तक ही सीमित थी ।1950 से इसमें वायु सेना को भी सम्मिलित कर लिया गया, जिससे यह और ज्यादा प्रभावशाली हो गई ।
1962से लेकर 1971तक के पडो़सी देशों से हुए युद्धों में इसके द्वारा किये गए कार्य काफी सफल रहे ।एन एन सी के योगदान को सहराया गया, जिससे यह संस्था मुख्यधारा के साथ विद्यालय शिक्षा के रूप में आगे बढ़ने लगी।और आज यह भारतीन सेना के अभिन्न अंग के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुई है।
एन. सी. सी स्थापना ‘दिवस एक उत्सव के तौर पर नवम्बर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है।इस दिन एन. सी. सी.के मुख्यालय में अलग-अलग तरह के उत्सव मनाये जाते हैं। शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया जाता है।इस दिन विद्यालय स्तर पर भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
यह संगठन युवा जोश और शक्ति को आगे बढाने का माध्यम है।इसलिए इस दिन युवाओ को प्रेरित करने के लिए इनके अधिकारियों द्वारा जोशीले भाषण दिए जाते हैं।जिससे कि भावी पीढी, सेना का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हो।
युवावस्था की ओर बढ़ते विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण , नेतृत्व क्षमता ,अनुशासन ,धर्मनिर्पेक्षता और निस्वार्थ सेवा भाव का संचार करके योग्य नागरिक के रुप में ढालकर भावी परिस्तिथियों के लिए तैयार करना ,जिससे कि वे देश -सेवा के लिए तत्पर रहें।यही इसका मुख्य उद्देश्य है।
“युवा वो जोश और गर्मी है,जो तनकर खडे़ रहने वाले बर्फिले पहाडों को भी पिघला सकते हैं।ऊँची-ऊँची चट्टानों को भी तोड़कर रास्ता बना सकते हैं।बहती हुई तेज़ लहरो की दिशा मोड़ सकते हैं।”
इसलिए इस युवा जोश और उसकी क्षमताओ का सही इस्तेमाल किस ओर हो,यह उन्हें एन. सी.सी.के माध्यम से समझाते हुए विद्यार्थी जीवन से ही एक सही दिशा दी जा सकती हैं।इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए एन. सी. सी. विद्यालय स्तर पर शुरु किया गया है।इसके तहत संघटित एवं प्रशिक्षण व प्रेरित करते हुए युवा शक्ति का एक दल तैयार करना जो सशस्त्र सेना में अपना करियर
बना कर देश -सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे सके ।
जिस प्रकार :-घर ,परिवार,समाज और राष्ट्र का विकास समान नागरिक अधिकारो से ही संभव होता है ,उसी प्रकार एन.सी.सी.के तहत भी पुरानी परम्पराओं को तोड़कर लड़के तथा लड़कियों को भी एक समान अवसर प्रदान किये गए हैं।क्योंकि …
“कोमल है,कमजोर नहीं,
शक्ति का नाम ही नारी है।
इसी भाव को आत्मसात करते हुए इस संगठन ने नारी को भी एक शक्ति के रुप में स्वीकार किया है।क्योंकि इतिहास गवाह है कि नारी ने अपनी आत्मिक शक्ति के बल से ही हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।जबकि परम्परागत रुप से नारी पुरुष प्रधान समाज की बनाई गई परिस्तिथियों से ही घीरी रहती है।उसका स्वतंत्र अस्तित्व नहीं के बराबर होता है बाल्यावस्था से ही सामाजिक रीतिरिवाजो की जकड़न उन्हें चारों तरफ से जकडे़ हुए रखती हैं। इन्हीं स्थितियों ने उनके आंतरिक दर्द की तडपन को शक्ति के रुप में संगठित कर अंगारा बना दिया है,जिससे उसका जीवन धीरे-धीरे परिवर्तित होता जा रहा हैऔर इसी के परिणाम स्वरुप आज वे स्वत्रंता पूर्वक खुली फि़जा में उडान भरती हुई अपनी उपस्तिथि चारो तरफ दर्ज करा रही है।और ऐसी ऊर्जा बाल्यवस्था से ही उनके अंदर भरने का कार्य विद्यालय स्तर पर एन. सी. सी. के तहत करते हुए उनके ख्वाबो को हकीकत का जामा पहनाया जा रहा है।जिससे कि वे अपने आपको देश की सुरक्षा से जुड़े कामों में भी सहयोग दे सके।और आज इस क्षेत्र में भी उसके पाँवो के निशान अमिट रुप से अंकित हो चुके हैं जो आने वाली पीढियों को प्रेरित कर रहें है।
उनके इन बढ़ते कदमो के निशानों ने ही शायद किसी कवि की लेखनी को मजबूर कर दिया होगा, तभी तो उन्होंने उनके दृढ़ अस्तित्व को कुछ इस प्रकार स्वीकार करा है:-
“कलम आज उनकी जय बोल ,
उनकी बढ़ती आहटो की जय बोल,
उनके मजबूत इरादो की जय बोल ,
इसके तहत नारी शक्ति को तरासने का कार्य बहुत अच्छे से किया जा रहा है इस कारण यह भी एक युवा जोश का हिस्सा बन अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढना सीख रही है।क्योंकि यह दल भेदभाव रहित सहिष्णुता का उदाहरण प्रस्तुत करता है।यही भाव इसके गीत में भी हैं,जो सुदर्शन फाकिर द्वारा लिखा गया है।जो इस प्रकार है:-
“हम सब भारतीय है,
आपनी मंजिल एक हैं,
हाँ…हाँ …एक है।
हो-हो हम सब भारतीय हैं।……..
एन. सी. सी. में सम्मिलित युवा लड़के और लड़कियों को कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है जिससे कि वे चाहें तो आने वाले समय में सेना में शामिल होकर अपने कर्तव्य पद को आसानी से साध सकते हैं । एनसीसी आज के समय में लगभग सभी भारतीय विद्यालय और विश्वविद्यालयों में मौजूद है। शुरू से ही विद्यालयो में इस विषय की बारिकियाँ समझाई जाती हैं जिससे कि बड़े होते बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ अपने जीवन के लक्ष्य को समझने में भी आसानी हो सके ।साथ ही एनसीसी में सामिल युवाओ को सर्टिफिकेट भी दिए जाते हैं,जिससे वे अपनी गुणवत्ता स्वयं जाँच सके और अपनी कमियों को समय पर जानते हुए उन्हें दूर कर सके।यहाँ यह जरूरी नहीं होता है कि वे इसके माध्यम से सेना में ही शामिल हो ,वे इससे जुडे़ अन्य कार्य भी करते हुए एक शानदार व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं, जो इस भागते हुए मशीनी युग की मुख्य जरूरत है और इस जरूरत रूपी कदमो की मजबूती सम्भव हो रही है :-‘एनसीसी’ के द्वारा👣।
MS Urmila Rathore🙏
Nice🔥
Nice
Good👍👍
Very good
👍👍
Good👍
Shandar lekhan 👍