पीडा़
सुबह चार बजते ही ‘शान्ति की छाया’ वृद्धाश्रम में कमरा न. 15 में लाइट जल गई थी।वहाँ रहने वाली एक बेजान सी काया आज कुछ ज्यादा ही ऊर्जावान होकर फुर्ती से कार्य करने लगी ,क्योंकि आज सात तारीख है।इस दिन का इंतजार वह पूरे साल से कर रही थी।इसलिए जल्दी-जल्दी उसने अपने नटखट बाल -गोपाल जी को भी नहलायाऔर उन्हें भोग लगा कर अपने साथ चलने को तैयार कर लिया और स्वयं भी नहा-धोकर नाश्ता करके सामान बांधा और तैयार होकर कुर्सी पर बैठकर किसी के आने का इंतजार करने लगी। उसकी आँखें बाहर उठने वाली हर आहट पर सचेत होकर दरवाजे की ओर ताकने लग जाती।आश्रम वाले भी आ-आकर उनसे मिलने लगे।
उसे उसी स्थिति में बैठे-बैठे सुबह से शाम हो गई।भगवान भास्कर भी उदयाचल से अस्ताचल की ओर रवाना हो गए,लेकिन उन वृद्ध आँखों की चमक उनका बेटा नहीं आया।उसे तो आना ही नहीं था।उसे अगर आना ही होता तो ,वह अपनी ‘माँ’ को अपने घर में रहने देता यहाँ आश्रम में क्यों छोड़ता?इसका उत्तर किसी के पास नहीं था।
बेटे के इंतजार में बैठी वृद्धा’शांता ताई’ की आँखें पत्थरा गई और उनमें वह दृश्य उभर आया,जब उसने भीख माँगकर और लोगों के घर बरतन मांजकर अपने इकलौते बेटे को पाल पोषकर बडा़ किया।उसे पढाया -लिखाया तथा उच्च शिक्षा के लिए शहर भी भेजा।
एक बार शहर गया बेटा कभी भी वापिस लौटकर नहीं आया।हाँ!माँ से पैसे हर महीने मँगवाता रहा इस उम्मीद के साथ कि मेरी पढाई पूरी होते ही ,मुझे कोई नौकरी मिल जायेगी तब मैं आपको अपने साथ जरूर ले जाऊँगग।भोली माँ अपने बेटे की हर झूठी बातों पर विश्वास कर लेती थी।
एक दिन बेटा आया भी और माँ को खुश करते हुए बताया कि-” मुझे शहर में अच्छी नौकरी मिल गई है।मैने शादी भी कर ली हैं।यह सब इतनी जल्दी में हुआ कि आप को बुला नहीं पाए,और अभी रीमा को कोई जरूरी काम आ गया था इसलिए उसे साथ नहीं ला पाया। अब हम वहाँ मकान खरीद रहें है तो कुछ रूपयों की जरुरत है, इसलिए इस मकान को बेच देते है,अब आप भी हमारे साथ ही शहर चलना।”
माँ ने बेटे की चालाकी को समझा नहीं और खुशी-खुशी मकान बेचने की स्वीकृति दे दी।आनन-फानन में मकान बेच दिया गया ।वे पैसे बेटे ने लिए ,और माँ को कुछ दिनो के लिए वृद्धाश्राम में इस आश्वासन
के साथ छोड़ा कि “मकान का इंतजाम होते ही आपको मैं ‘सात मई’, तक लेने आ जाऊँगा।”
पर अफसोस ! वह सात मई आज तक नहीं आई ।इस एक तारीख के इंतजार में ताई का पूरा साल तो आराम से निकल गया ।पर अब क्या होगा?इसका जवाब कौन देगा?इसका जवाब था भी नहीं।
MS Urmila Rathore🙏
अदभुत 🙏
Very good👍