उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
मैं हूँ मजदूर

धैर्य से टक-टक कर ऊँचे पहाड़ों का
सीना तोड़कर रास्ता बनाने वाले, दशरथ
मांझी के मजबूत इरादो में बसा, मजदूर मैं ही हूँ।

उतुंग हिमालय  के गोद में बसे गगंटोक 
की, बर्फिली  वादियों में स्वर्ग के दर्शन 
कराने के लिए, बर्फिली चोटियों का 
सीना तोड़कर रास्ता बनाने वाली ,
कोमल अंगिनी नारियों की मेहनत 
में छिपा मजदूर, मै ही हूँ।

मरूधरा के स्वर्णिम रेतीले धोरों में
बसे, रेगिस्तानी इलाको के अतल से,
पानी ढूँढने वाले कठोर हाथों 
की बनती लकीरो में छिपा 
मजदूर ,मै ही हूँ।

सरहदो की रक्षा करने जाते मेरे 
फौजी भाई,उनको रास्ते में चाय का एक 
प्याला पिलाकर ,खुशी से सेल्यूट करने वाले 
हाथों का मजदूर, मैं ही हूँ।

भगवान भास्कर की क्रोधित होती दृष्टि का ,
सामना करने वाला वज्र कृषक शरीर, की 
ताकत में छिपा मजदूर, मैं ही हूँ।

दिन -भर ऑफिस में ,बास की झिकझिकों
में काम करने वाले कर्मचारी की शक्ति
में बसा मजदूर, मैं ही है।

धरती के गर्भ में बनी अंधेरी कोयलों
की खदानों में ,मजबूत फावड़ा चलाने 
वाले हाथों में बसने वाला मजदूर ,
मैं ही हूँ।

ऊँची-ऊँची इमारतों को आसमान की बराबरी ,
तक पहुंचाने वाले हाथों की हिम्मत में बसा,
मजदूर ,मैं ही हूँ।

मैं हूँ मजदूर,मैं हूँ मजदूर।

MS Urmila Rathore🙏

1350cookie-checkमैं हूँ मजदूर

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.