उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
माँ

हे! मां तुझे नमन, नमन तेरी ममता को,
नमन तेरे तप को, नमन तेरे त्याग को।
याद कर वो सुनहरे पल,
जब नन्ही पलको ने झपकाते हुए तुझे पहचाना था
उन हाथों की नन्ही उंगलियों ने,
तेरी उंगली को थामा था।
तूने उस अहसास को महसूस किया,
खुश होकर तेरी आंखों ने नीर बहाया था।
वक्ष से ममता की धारा बह निकली
उस अबोध को तूने जब छाती से लगाया था।
पर हिंदवानी माटी की तेरी पैदाइश
तुरंत जीजाबाई, पन्नाधाय और कुंवर प्रताप की छवि तेरे जेहन में उतर आई।
देशप्रेम की भावना तूने अपने लाल को 
दूध की पहली धार के साथ पिलाई।
और दोहराया मन ही मन में यही बार बार
कि कायरता की कालिख में यह श्वेत दुग्ध ना हो दागदार।
इसी भाव से उसे सिंचित किया,
नन्हे हाथों को थाम मजबूती से
ममत्व के मर्म से उसे परिचित किया।
फिर, पिता ने कर्तव्य मार्ग को समझाकर,
जीवन पथ पर चलने को प्रेरित किया।
जीवन का रथ आगे बढ़ा और बढ़ता ही गया।
हौसला और हिम्मत थे उसके कर्म पथ के साथी,
जिनको थामे हुवे वो इस पर चलता ही रहा, चलता ही रहा।
फिर, वो दिन भी आया जब पड़ोसी ने सर्प बनकर विष उगला।
मानमर्दन करने हिमालय के भाल का,
समूह में भेड़ियों का झुंड का झुंड निकला।
तब, उतरा लहू हिन्द के रणबांकुरे की आंखो में
बन धधकता अंगारा सा वो सिंह सा गर्जन कर उठा।
काल बनकर रण में शत्रुओं का
और उनके खेमो को वो नष्ट करने मे जुटा।
हवाओं में घुलने लगी वीर रस की सुगंध
जब बन के महाकाल वो शत्रुओं पर चढ़ बैठा।
क्या समा था और क्या मंजर था,
धरती मां का धानी आंचल
सुर्ख लाली सा चमचमा रहा था।
कुछ गिरे पावन धरा पर, फिर भी चेहरे पर था तेज
हर एक चेहरा जैसे अंतिम बार मुस्कुरा रहा था।
वो हारे नहीं, जीत का सेहरा बांधे हुए,
धरती मां के आंचल में सुनने को अंतिम लोरी
चिर निंद्रा में सो गए।
पर आह, वो भी क्या क्षण थे
जब बलिदानियों की माताओं का दिखा हौसला,
अपने ही लालो की अंतिम यात्रा में 
आंसूओ को उमड़कर चक्षु कोरों से रिसने से माना कर दिया,
मौन इशारों से खुद को समझाते हुवे गर्व से कहा कि
मेरा बेटा मेरी आंखो की रोशनी बन
मेरे जीवन में उतर गया।
दूर शान से कहीं तिरंगा भी लहरा रहा था।
अमर रहे मेरे वीर जवान,
और अमर रहे भारतभूमि की ऐसी ललनाएं
चहुंओर यह नारा गूंजायमान हो रहा था।
हे!भारत भूमि की ऐसी वीर प्रसूता
‘माताओं ‘ आपको बारंबार नमन।

Mrs Urmila Rathore
माँ ,शब्द नही एहसास है ,यह भाव शब्दों की सीमा से परे होता है ।आज यही भाव वीर प्रसुता माँ को समर्पित है ।💐💐

1330cookie-checkमाँ

3 thoughts on “माँ”

  1. माँ नाम के आगे सम्पूर्ण श्रृष्टि का बखान कम पङ जाता हि बहुत शानदार रचना जीजा

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.